Uttarakhand-खेत में काम कर रही महिला को सांप ने काटा -समय पर उपचार मिलने से बची जान
-देघाट चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद रानीखेत किया गया रेफर, महिला की हालत खतरे से बाहर
स्याल्दे/अल्मोड़ा। विकासखंड स्याल्दे के तल्ली महरोली गांव में रविवार सुबह खेतों में फसली कार्य कर रही 50 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया। समय पर उपचार मिलने से महिला की जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार तल्ली महरोली निवासी श्रीमती देवकी देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह जमनाल (50 वर्ष) रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद उनके साथ मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।
परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में महिला को करीब 25 किलोमीटर दूर देघाट चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से उन्हें रानीखेत स्थित उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया।
महिला को समय पर चिकित्सालय पहुंचाने में राघवेंद्र रौतेला और प्रदीप भंडारी ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। रानीखेत स्वास्थ्य केंद्र में महिला का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति नियंत्रण में है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस