Uttarakhand-गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
-गर्दन, छाती और सिर में आई गंभीर चोटें, हायर सेंटर रिफर, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के खाईबगड़ में गैराज में वाहन धुलवाने गए एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के गर्दन, छाती और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायल के भाई बलवंत सिंह ऐठानी ने चीरा बगड़ निवासी प्रहलाद सिंह कपकोटी पर हमला करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, बहादुर सिंह उर्फ बबली खाईबगड़ स्थित गैराज में वाहन धुलवाने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद प्रहलाद सिंह ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
हमले में घायल की बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट आई, जिस पर दो टांके लगाए गए हैं। दाईं आंख में भी चोट बताई गई है। परिजनों के अनुसार घायल को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।
बलवंत सिंह का आरोप है कि प्रहलाद सिंह पूर्व में भी उन्हें और उनके भाई को जान से मारने की धमकी देता रहा है। आरोप है कि वह संदेश भेजकर भी उन्हें धमकाता था।
थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि घायल के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रहलाद सिंह कपकोटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक विवेक भट्ट कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर
बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग