नाबालिग के साथ छेड़खानी के दो आरोपियों को दन्या पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा।

नाबालिग के साथ छेड़खानी व बदतमीजी करने के दो आरोपियों को थाना दन्या पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को दन्या थाना क्षेत्र के स्थानीय लोग 02 लड़कों को पकड़कर थाना दन्या में लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक मानसिक रुप से अस्वस्थ किशोरी को 02 लड़के मोटर साईकिल में बैठाकर शौकियाथल जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती छेड़खानी व बदतमीजी कर रहे थे। जिन्हें स्थानीय ग्राम वासियों द्वारा देखा गया और दोनों लड़कों को पकड़कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना दन्या लेकर आए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को पकड़ा, साथी फरार

थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी व पुलिस टीम द्वारा तत्काल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल को सीज किया गया तथा उक्त सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना दन्या में पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या द्वारा सम्पादित की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रोशन कुमार (23 वर्ष) पुत्र संतराम व आशीष कुमार (19 वर्ष) पुत्र जीवन राम फुलई, जागेश्वर अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119