सस्ता सोना दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार
चम्पावत। यूएस नगर में तैनात सेना के एक जवान से सस्ता सोना दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शारदा बैराज से गिरफ्तार किया है। ठगों ने बीते दिनों सेना के जवान से 3.20 लाख रुपये का चूना लगाया था। गांधी गिधौर, खटीमा, यूएस नगर निवासी पूर्व फौजी कैद सिंह पुत्र स्व संत किशोर ने बीते मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि हरकेश मीना, छिंदर कौर ने उसे सस्ता सोना दिलवाने की बात कही थी। जिसके बाद उसने महेंद्रनगर, नेपाल और टनकपुर में हरकेस के साथ परमजीत सिंह और सनी नाम के दो लड़कों को सोने के बदले 3.20 लाख रुपये दे दिए ।
कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर सर्विलांस की मदद से बिंदुखेड़ा, रुद्रपुर, यूएसनगर निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मी पुत्र विशन सिंह और केलाखेड़ा, यूएसनगर निवासी सोनू उर्फ सन्नी पुत्र कश्मीर सिंह को शारदा बैराज के पास से गिरफ्तार किया है। बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनके खिलाफ पहले से ही खटीमा में तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य साथियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसएसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा, एसआई ओम प्रकाश, हेड कांस्टेबल एजाज अहमद, एसओजी गिरीश भट्ट आदि रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न