एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी मामले में दो गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में जनवृद्धि परिवार निधि लिमिटेड शाखा, सूलीठांग के निदेशक रमेश चन्द्र नौटियाल, सुरेश चन्द्र नौटियाल सहित पांच आरोपियों पर कई ग्राहकों से शाखा में एफडी, आरडी आदि में निवेश करवाकर परिपक्व होने पर पैसे वापस न करने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में यूपीसीएल कर्मचारियों की एआई कार्यशाला शुरू

मामले में इसी साल मई माह में थाना धरासू में सुरेश कुमार निवासी वार्ड नंबर एक चिन्यालीसौड़ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम ने जांच में करीब एक करोड़ से अधिक की धनराशि की धोखाधड़ी पाई। धरासू पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपियों 55 वर्षीय रमेश चन्द्र नौटियाल पुत्र नीलाम्बर दत्त नौटियाल निवासी ग्राम गुलाड़ी थाना बड़कोट और 48 वर्षीय सुरेश चन्द्र नौटियाल पुत्र जमुना प्रसाद नौटियाल निवासी गुलाड़ी को धरासू बैंड के पास से गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119