बंद घर में लाखों की चोरी में गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। बंद घर में लाखों की चोरी में गैंगस्टर समेत दो आरोपी पटेलनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने पहले दिन में रेकी की। बंद घर मिलने पर रात में उसमें चोरी की वारदात को अंजाम दिया।  इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि साईं लोक कॉलोनी में जगदीश कुमार बिष्ट का मकान है। उनका बेटा राजस्थान में रहता है। बीते 20 जुलाई को वह घर का ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ बेटे के पास चले गए। वहां से 29 जुलाई को वापस लौटे। इस दौरान देखा तो घर का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। अलमारी और लॉकर टूट थे। सामान चेक किया तो अलमारी में रखे सोने गहने और करीब 25 हजार रुपये नगदी चोरी हो गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि शनिवार को परवल की तरफ से आने वाली रोड पर बाइक सवार संदिग्धों को रोका गया। आरोपियों की पहचान अकरम पुत्र मौसम अली निवासी बुटा थाना पक्की गढी जिला शामली, यूपी हाल निवासी कैलाशपुर, पटेलनगर और मुमताज पुत्र इस्तियाक निवासी थापुल थाना बिहारी गढ जिला सहारनपुर यूपी हाल निवासी कैलाशपुर, पटेलनगर के रूप में हुई। आरोपियों की तलाशी लेने पर गहने और नगदी मिली। आरोपी अकरम के खिलाफ देहरादून के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर समेत कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119