दो घंटे की बारिश ने तोड़ी भीषण गर्मी की कमर -दिल्ली में 11 डिग्री लुढ़का पारा, तेज आंधी-तूफान से मौसम हुआ सुहाना

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी। महज दो घंटे के भीतर कई इलाकों में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि तेज हवाओं और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शाम 6:30 बजे से रात 8:30 बजे के बीच सफदरजंग में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस और पालम में 37 डिग्री से घटकर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जनकपुरी, नारायणा, पूसा, पीतमपुरा और प्रगति मैदान समेत कई इलाकों में भी तापमान में 7 से 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

दिल्ली में सबसे अधिक 23.5 मिमी बारिश जनकपुरी में रिकॉर्ड की गई, जबकि नारायणा में 12 मिमी और पूसा में 9 मिमी वर्षा हुई। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने भी असर दिखाया। पालम में हवा की अधिकतम रफ्तार 65.5 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खीर गंगा फ्लैश फ्लड का खुलासा: 1,700 मीटर नीचे गिरा भारी मलबा बना तबाही की तेज धारा

गौरतलब है कि दिन में दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि उमस के कारण ‘फील्स लाइक’ तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में शाम की बारिश लोगों के लिए राहत की फुहार बनकर आई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 95 साल की मां की आंखों के सामने उजड़ गया जीवनभर का सहारा -बेटी की हत्या से पहाड़ का आंगन हुआ सूना

आईएमडी के मुताबिक जून में अब तक दिल्ली में सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119