भटकती मिली दो नाबालिग बालिकाओं को परिजनों के किया सुपुर्द

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा।  द्वाराहाट कोतवाली क्षेत्र में भटकती मिली दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामला बुधवार रात का है, जब पुलिस को दोनों बालिकाएं क्षेत्र में भटकती हुई मिलीं। सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें महिला पुलिस कर्मियों की निगरानी में कोतवाली लाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मीना आर्या, अपर उपनिरीक्षक विजयपाल और कांस्टेबल मनमोहन सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिकाओं के परिजनों की जानकारी जुटाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बालिकाओं के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत जताई और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119