बालिका से अश्लील हरकत व छेड़खानी के आरोप में कथित बाबा गिरफ्तार
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका से अश्लील हरकत और छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने एक कथित बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिव कुमार बाबा निवासी कांगड़ी, थाना श्यामपुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
आरोपी एक नामी अखाड़े से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 22 अप्रैल को एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी छह वर्षीय बेटी अपने भाईयों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। दोपहर में बालिका घबराई हुई घर आई और माता-पिता को बताया कि एक बाबा ने उसके साथ गलत हरकत की है। पिता ने बाहर आकर देखा तो कांगड़ी के एक आश्रम में रहने वाला शिवकुमार बाबा भागते हुए दिखाई दिया। अन्य बच्चों ने बताया कि उसी बाबा ने छेड़खानी की है। इस संबंध में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
एसओ नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की। मुखबिर की सहायता से बृहस्पतिवार को आरोपी शिव कुमार बाबा को तिरछा पुल से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा