सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन को हुए दो माह पूरे-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
मड़कनाली सुरखालपाठक मोटरमार्ग निर्माण संघर्ष समिति का सड़क की मांग को लेकर गंगोलीहाट में क्रमिक अनशन को गुरुवार को 2 माह पूर्ण हो चुके हैं। 60वे दिन क्रमिक अनशन में बैठने वालो में दान सिंह भंडारी, गोपाल सिंह भंडारी,दान सिंह भंडारी द्वितीय शामिल रहे।
आन्दोलनकारियो ने कहा है कि 2 माह बीत जाने के बावजूद भी सड़क की मांग पूर्ण नही हुई जिससे आन्दोलनकारियो में साशन प्रसाशन के खिलाफ तीव्र निराशा व्याप्त हैं। गुरुवार को क्रमिक अनशनकारियों को समर्थन करने वालो में अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष विक्रम सिंह,सेवानिवृत्त सूबेदार केदार सिंह,पुष्कर सिंह,किशन भंडारी,पुष्कर भण्डारी,केशर सिंह,दान सिंह भंडारी,राजेन्द्र सिंह,गोपाल सिंह,हरीश सिंह व पूरन सिंह मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक