नदी पार कर रहे दो लोग बहे, एक की मौत  

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सोमेश्वर/अल्मोड़ा । मंगलवार दोपहर नदी पार कर अपने गांव जा रहे दो लोग बह गए, जिसमें एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे ने नदी में पत्थर पकड़ लिया, जिससे उसकी जान गच गई। उनके बहने की सूचना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक आर्या निवासी ग्राम सुनाड़ी सोमेश्वर ने पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पहुंचे और बचाव राहत कार्य शुरू किया। थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों व्यक्तियों को नदी से बाहर निकाला। जहां डूबे व्यक्तियों की पहचान महेंद्र राम पुत्र देव राम निवासी ग्राम ओकाली सोमेश्वर और दूसरे व्यक्ति की पहचान अमर बहादुर पुत्र दल बहादुर निवासी ग्राम चिनगड़ागाओ, जिला सुरखेत नेपाल, हाल निवासी दड़मियां सोमेश्वर के रूप में हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाबालिग को बहला-फुसलाकर बाल विवाह -पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

दोनों को पुलिस ने निजी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने महेंद्र राम को मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल में पहुंच चुके हैं और पंचायत नामे की कार्यवाही की जा रही है। अमर बहादुर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119