गहरी खाई में गिरी कार -दो लोगों की जान गई

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। जनपद के दूरस्थ चकराता क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।                 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार प्रातःथाना चकराता के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि लोखंडी के पास बुंदेल रोड पर एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई है। सूचना पर पोस्ट चकराता से एसडीआरएफ टीम के मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हुई उक्त कार (यूके16एफ 8124 ऑल्टो) चकराता क्षेत्र के लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 900 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार

कार में चार लोग सवार थे।एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल खाई में उतरकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।बचाव टीम द्वारा वाहन में सवार दो लोगों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।हालांकि दो अन्य कार सवार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।एसडीआरएफ द्वारा दोनों व्यक्तियों के शवों को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष --आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119