होली पर महिला और युवक फंदे पर झूले, मौत
हल्द्वानी। होली के मौके पर दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसके अलावा गौलापार में भी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीनों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
शुक्रवार को राजीवनगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं निवासी 48 वर्षीय मालती देवी अज्ञात कारणों के चलते फंदे से झूल गई। परिजन उन्हें अस्पताल लाए, लेकिन इससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना में रामपुर रोड निवासी 33 वर्षीय चंदन सिंह ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ गटक लिया। उनकी भी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वह चाय की दुकान चलाते थे। वह बाजुठिया मुक्तेश्वर, रामगढ़ के रहने वाले थे।
वहीं गौलापार निवासी 21 वर्षीय त्रिलोक सिंह बर्गली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर त्रिलोक को उपचार के लिए एसटीएच लाया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी