मैथिशाह नाले में बही कार, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान
-अत्यधिक बारिश के कारण देर शाम तक कार को निकाला नहीं जा सका
हल्द्वानी। कालाढूंगी के मैथिशाह नाले के तेज बहाव में एक कार बह गई, जिसमें सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि कार में गदरपुर के दो लोग रियाज और रिजवान थे, जो मौसम खराब होने की वजह से रिसोर्ट की तलाश में निकले थे। उन्होंने बताया मैथिशाह नाले में कार फंस गई और पानी का बहाव तेज होने पर जब कार आगे की बजाए पानी के साथ जाने लगी तो दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह कार मैथिशाह नाला पुल के पास आकर पानी की गहराई में अटक गई। अत्यधिक बारिश के कारण देर शाम तक कार को निकाला नहीं जा सका।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड -साइबर अपराध पर बैंकों को 15 दिन का अल्टीमेटम -हर जिले में तैनात करने होंगे नोडल अधिकारी
दून घाटी में सीलिंग की सरप्लस जमीन की खरीद-फरोख्त पर हाईकोर्ट की रोक, रजिस्ट्री न करने के निर्देश
रानीखेत में आग से स्कूटी जलकर राख, बाइक भी क्षतिग्रस्त