रेल पटरी के किनारे चल रहे दो लोग रेलगाड़ी की चपेट में आए -एक की मौत दूसरा गंभीर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन ने मंगलवार सुबह दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे के आसपास इंदिरा नगर रेलवे फाटक के समीप यह हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आए दोनों युवकों को तत्काल हल्द्वानी रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां से जीआरपी द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बेटी बनी ढाल --घर में घुसे गुलदार पर कंबल डाल बचाई पिता की जान

इलाज के दौरान जीशान (20 वर्ष) पुत्र असफर खां, निवासी कांटा शनि बाजार रोड, इन्द्रनगर ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मोहसिन (25 वर्ष) पुत्र अमीर अहमद, निवासी उत्तर उजाला को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बरेली रिफर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119