चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर दो कार्मिक निलंबित
पौड़ी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में दो कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई कर दी है। दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशानात्मक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। पंचायत चुनाव प्रशिक्षण के दौरान दो मतदान अधिकारी नशे की हालत में पाए गए थे।
ट्रेनिंग के दौरान इन कार्मिकों ने अनुशासनहीनता की, जिससे चुनाव संबंधी कार्यों में दखल हुआ। इनमें से एक कार्मिक शिक्षा विभाग से तो दूसरा वन विभाग में कार्यरत है। जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी और डीएफओ सिविल एवं सोयम को लापरवाही बरतने पर कार्मिकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : प्रसव के बाद प्रसूता की मौत -अस्पताल में परिजनों का हंगामा