सावन मेले में दुल्हन बनो और सेली सजाओ प्रतियोगिता रहेगी खास आकर्षण
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की बैठक शनिवार को संस्था कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न टीमों की टीम लीडर और संस्था की सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक की शुरुआत सावन के गीतों और भजनों के साथ हुई। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन मेला पारंपरिक उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेला 30 जुलाई को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित होगा। मेले में महिलाओं के लिए दुल्हन बनो, सेली सजाओ और भजन प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। साथ ही विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाएंगे, जहां महिलाएं घर पर बने पकवान बेचेंगी। जिसका स्वाद सबसे बेहतर होगा और जिसकी बिक्री सर्वाधिक होगी, उसे विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बिक्री से प्राप्त धनराशि महिला को ही दी जाएगी। दुल्हन बनो प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। पहला वर्ग 25 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए होगा जबकि दूसरा वर्ग 65 से 70 वर्ष की बुजुर्ग महिलाओं के लिए रखा गया है।
प्रतियोगिता में प्रतिभागी महिलाओं से निर्णायक मंडल दो प्रश्न पूछेगा। साथ ही दुल्हन की पोशाक और प्रश्नों के उत्तर के आधार पर विजेता का चयन किया जाएगा। भजन प्रतियोगिता में शामिल महिलाओं के लिए हरी साड़ी और सोलह श्रृंगार में आना अनिवार्य रहेगा। प्रत्येक भजन टीम में पांच महिलाएं शामिल होंगी। बैठक में शांति शाह, आशा कर्नाटक, चंद्र अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, मंजू जोशी, ममता चौहान, गीता शाह, रमा जोशी, आशा पंत, दीपा सतीश जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। बैठक का संचालन पुष्पा सती ने किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न