दो बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर में बताया कि 04 जुलाई को शाम करीब चार बजे उनकी दोनों बेटियां यह कहकर घर से निकलीं कि वे मंगलौर बाजार जा रही हैं। परिवार ने उन्हें जाने की अनुमति दे दी लेकिन शाम 6:30 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। इसके बाद फोन बंद हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

परिजनों ने तुरंत दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दोनों बहनों का फोन बंद है और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से अनुरोध किया है कि उनकी बेटियों को ढूंढने में मदद की जाए। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों बहनों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119