दो मंजिला आवासीय मकान भारी बारिश के ध्वस्त
चमोली। जिले के पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव में दो मंजिला आवासीय मकान भारी बारिश के कारण पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। गांव के निवासी हर्षबल्लभ थपलियाल ने बताया कि बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार देर रात उनका चार कमरों वाला मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि मकान के भीतर रखी आवश्यक वस्तुएं और खाद्य सामग्री भी पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। सौभाग्यवश, वह इस समय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कर्णप्रयाग में रह रहे हैं। दो सप्ताह पहले ही वे अपने परिवार को कर्णप्रयाग ले गए थे। उन्होंने कहा कि यदि परिवार मकान में मौजूद होता, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हर्षबल्लभ थपलियाल ने दैवीय आपदा के तहत अपने क्षतिग्रस्त मकान की सूचना एसडीएम पोखरी को दी है और मांग की है कि मौके पर जांच करवा कर उन्हें उचित क्षतिपूर्ति दी जाए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न