अज्ञात बीमारी से दो महिलाओं की मौत, गांव में दहशत

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ब्लाक के गुप्तकाशी क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में अज्ञात बीमारी से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। जबकि एक और महिला भी इस बीमारी की चपेट में है। हालांकि वह अब स्वस्थ हो गई है।  इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इधर, स्वास्थ्य विभाग इसकी जानकारी जुटाने की बात कर रहा है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि मरीजों में बुखार की शिकायतें आने के बाद बदन में सूजन आ रही है।  

चिकित्सीय जांच में फेफड़ों में संक्रमण के साथ ही लिवर और किडनी में भी संक्रमण देखने को मिल रहा है। जिससे मरीज का ब्लड प्रेशर भी काफी गिर रहा है। पीड़ित के परिजन राकेश शुक्ला ने बताया कि अज्ञात बीमारी से तीन महिलाओं में से दो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि एक महिला की उपचार से पहले ही मौत हो गई।  जिन दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी जांच रिपोर्ट के बाद भी डॉक्टर बीमारी की जड़ तक नहीं पहुंच सके। मीना देवी पत्नी स्व. जगदीश प्रसाद शुक्ला निवासी रुद्रपुर की देहरादून के महंत इन्द्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरे दिन ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  फतेहपुर के पास आबादी क्षेत्र गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद


दूसरी महिला हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार के बाद आंशिक रूप से स्वस्थ होकर घर लौट चुकी है। रुद्रपुर की भ्वींचला तोक निवासी मीना देवी पत्नी सुरेन्द्र लाल पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित थी।  घर पर दवा देने के बाद बुखार कम न हुआ। जिसके बाद उसने 18 अक्तूबर को अचानक दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक फौजी की मौत


रुद्रपुर गांव निवासी शोभना शुक्ला को भी बुखार की शिकायत हुई। तीन दिन बाद बुखार न उतरने पर चिकित्सालय में जांच की गई।  जांच में उसका ब्लड प्रेशर काफी कम पाये जाने के साथ ही प्लेटलेट्स भी 40 हजार निकली। जिसके बाद परिजन उसे तत्काल हिमालयन अस्पताल जौली ग्रांट ले गए। जहां जांच में उसके भी फेफड़ों, लीवर व किडनी में संक्रमण पाया गया।  जिसके बाद वह अब स्वस्थ होकर गांव लौट चुकी है। प्रभारी सीएमओ डॉ. आशुतोष ने बताया कि उक्त घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। ताकि बीमारी का पता लगाया जा सके।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119