uttarakhand-चमोली में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन, छह दोपहिया वाहन मलबे में दबे

खबर शेयर करें 👉

चमोली। रविवार सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने सुभाषनगर में भारी तबाही मचा दी। करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद सिमली सड़क पर भूस्खलन हो गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े करीब छह दोपहिया वाहन मलबे में दब गए। भूस्खलन के साथ बड़े पेड़ भी सड़क पर आ गिरे। घटना में एक दुकानदार बाल-बाल बच गया, जबकि एक दुकान के शटर को नुकसान पहुंचा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बताया गया कि सुबह करीब सात बजे सुभाषनगर में पार्किंग के पास अचानक भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। इसकी चपेट में दुकानदार लखपत सिंह भी आने से बाल-बाल बचे। उन्होंने समय रहते मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

पूर्व सभासद प्रह्लाद सती और अरविंद गुसाईं ने बताया कि सड़क किनारे कई दोपहिया वाहन खड़े थे, जो भूस्खलन के मलबे में दब गए। दुकानदार जैकी के अनुसार, करीब छह दोपहिया वाहन मलबे में दबे हैं। भूस्खलन के कारण बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

सूचना मिलने पर डीडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और सड़क पर गिरे पेड़ों को काटकर हटाया। करीब नौ बजे यातायात सुचारु कराया गया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर दबे दोपहिया वाहनों को बाहर निकाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

भूस्खलन के बाद क्षेत्र की दुकानों और मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा दीवार बनाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले भूस्खलन से जान-माल की सुरक्षा की जा सके।

वहीं, उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने बताया कि सड़क को खोल दिया गया है। भूस्खलन से हुए नुकसान का संबंधित कर्मचारियों से निरीक्षण कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119