Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

खबर शेयर करें 👉


हल्दूचौड़/नैनीताल। हल्दूचौड़ चौराहे पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार करते समय स्कूटी सवार युवक को तेज गति से आ रहे डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में हिम्मतपुर चौमवाल निवासी कमल पांडे की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


जानकारी के अनुसार कमल पांडे रविवार दोपहर स्कूटी से हल्दूचौड़ चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जानकारी जुटाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल डंपर को पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत और आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।


हादसा होते ही जागता है सिस्टम, फिर लौट आते हैं पुराने हालात
हल्दूचौड़ चौराहे पर हुए हादसे ने राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त चौराहे पर वाहनों की तेज रफ्तार के बीच पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पार करने में लगातार जोखिम बना रहता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बड़े हादसे के बाद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि सक्रिय दिखाई देते हैं। चौराहे का निरीक्षण होता है, यातायात व्यवस्था सुधारने की बातें होती हैं और सुरक्षा के लिए कदम उठाने के आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट आती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

कमल की मौत से क्षेत्र में शोक
कमल पांडे की हादसे में मौत की सूचना से हिम्मतपुर चौमवाल और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए संबंधित विभागों से महज निरीक्षण और आश्वासन के बजाय स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।


ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119