uttarakhand-6.5 लाख से अधिक महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर का तोहफा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-लखपति दीदी के बाद अब महिला उद्यमिता पर जोर, रियायती बैंक ऋण की सीमा बढ़कर ₹2.50 लाख होगी

देहरादून। रक्षा बंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस निर्णय से प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से खासतौर पर पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब 60 वर्ष से अधिक उम्र की किसी भी महिला को रोडवेज बस में यात्रा करने के लिए किराया नहीं देना होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में दस IAS और PCS अधिकारियों के तबादले -कई जिलों में बदले प्रशासनिक दायित्व, नैनीताल के डीएम होंगे अंशुल सिंह

महिलाओं के लिए पिंक ई-बस सेवा

शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित करने की घोषणा की गई है। भविष्य में इस सेवा का प्रदेश के अन्य शहरों तक विस्तार किया जाएगा।

लखपति दीदी अब बनेगी उद्यमी

धामी सरकार की लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 3 लाख से अधिक महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक हो चुकी है। अब सरकार का लक्ष्य इन महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने महिला स्वरोजगार योजना के तहत रियायती बैंक ऋण की सीमा दो लाख रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करने की घोषणा की है। इससे महिलाएं नया कारोबार शुरू करने के साथ ही अपने मौजूदा स्वरोजगार को विस्तार देने के लिए अधिक पूंजी जुटा सकेंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand- पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर KFC समेत छह बड़े रेस्तरां सील

इसके साथ ही एकल महिला स्वरोजगार योजना के माध्यम से अकेले परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया है। सरकार का दावा है कि इससे सरकारी सेवाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है।

अब महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक हाईटेक शौचालय बनाने की भी घोषणा की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत सामान बरामद

मुख्यमंत्री ने कहा—मातृशक्ति को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने हमेशा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार हर उम्र की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा और पिंक ई-बस सेवा के माध्यम से महिलाएं सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119