uttarakhand-बाइक अनियंत्रित होकर फिसली -25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। केलाखेड़ा-धनसारा मार्ग पर जारत के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसलने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चमोली में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन, छह दोपहिया वाहन मलबे में दबे

वार्ड नंबर चार, जामा मस्जिद निवासी शाकिब अली (25) पुत्र आमिर हुसैन की बाजपुर सब्जी मंडी में जूतों की दुकान है। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे वह बाइक से केलाखेड़ा से धनसारा होते हुए बाजपुर जा रहा था। जारत के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम -कमरे में फंदे से लटका मिला शव

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल शाकिब को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119