uttarakhand-खेत में घास काटने गई महिला को सांप ने डसा, 108 में तोड़ा दम
बागेश्वर। खेत में घास काटने गई महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन और ग्रामीण उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने 108 एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महिला का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पति और बेटे के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर सिमार (गागरीगोल) गांव निवासी 45 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह शनिवार शाम करीब छह बजे घर के पास खेत में घास काटने गई थीं। खेत में पहुंचते ही उनके पैर में जहरीले सांप ने डस लिया। घबराई महिला ने आसपास मौजूद ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
ग्रामीण तत्काल तुलसी देवी को बैजनाथ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें एंटी-स्नेक वेनम दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
बताया गया है कि तुलसी देवी के पति राजेंद्र सिंह मुंबई में निजी नौकरी करते हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा अंकित पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ समय पहले ही गुजरात में नौकरी के लिए गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। महिला की मौत की खबर मिलते ही पति, बेटे और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
बारिश की संभावना को देखते हुए नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल
Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट