uttarakhand-खटीमा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हार्ट अटैक से मौत -परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। खेलड़िया गांव में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री विद्यावती (51) का हृदयाघात के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों विद्यावती की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए खटीमा के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

इसके बाद परिजन उन्हें रुद्रपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान शनिवार देर शाम विद्यावती ने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों और परिचितों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

रविवार को गमगीन माहौल में विद्यावती का अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे पति अक्षय कुमार, पुत्री सुमन और पुत्र अभिषेक को रोता-बिलखता छोड़ गईं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119