ई-रिक्शे में सवार दो महिलाओं ने बुजुर्ग के गले से ढाई तोले का मंगलसूत्र उड़ाया

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है। ई-रिक्शे में सफर कर रही एक बुजुर्ग महिला के गले से अज्ञात महिलाओं ने ढाई तोले का मंगलसूत्र उड़ा दिया। पीड़िता की पोती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


आरटीओ रोड मुखानी निवासी मेघा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मार्च को वह अपनी दादी सावित्री देवी के साथ किसी काम से बाजार गई थी। घर लौटते समय दोनों मुखानी चौराहे से ई-रिक्शे में बैठीं। ई-रिक्शे में पहले से दो महिलाएं मौजूद थीं, जो बार-बार उनकी दादी की ओर देख रही थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


बताया गया कि सेंट्रल अस्पताल के पास जब सावित्री देवी ई-रिक्शे से उतरीं तो उन्होंने देखा कि उनके गले से करीब ढाई तोले का मंगलसूत्र गायब है। इसके बाद दादी और पोती ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मंगलसूत्र का कोई पता नहीं चल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


थाना प्रभारी मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119