सांप के डंसने से दो साल के बच्चे की मौत
हल्द्वानी। ऊंचापुल निवासी श्रमिक अनिल के दो वर्षीय बेटे को तीन दिन पहले सांप ने डस लिया था। तीन दिन से उसका डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में इलाज चल रहा था। बुधवार रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार, अनिल ऊंचापुल में किराए के मकान में रहता है और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। बीती 27 सितंबर की रात उसके दो साल के बेटे अभिषेक को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-खेल-खेल में चाकू से हमला -11 वर्षीय बालक की मौत, 9 वर्षीय आरोपी फरार
uttarakhand-दहेज हत्या के मामले में विवाहिता का पति गिरफ्तार