ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत -दीपावली से पहले दो परिवारों में पसरा मातम

खबर शेयर करें 👉

शनिवार देर रात खटीमा के पोलीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दीपावली से ठीक पहले हुए इस हादसे से दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सीने में दर्द उठने से हलवाई की मौत -अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम वनगवां निवासी जोगेंद्र सिंह उर्फ चिंटू (35) पुत्र जीत सिंह और हरि सिंह उर्फ नट्टा (40) पुत्र वीर सिंह पोलीगंज रेलवे क्रॉसिंग संख्या 14सी से करीब 200 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर बैठे थे। इसी दौरान टनकपुर से देहरादून की ओर जा रही ट्रेन संख्या 15020 की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सत्रहमील पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस को घटनास्थल से नशीले इंजेक्शन और मादक पदार्थों के रैपर भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय दोनों युवक नशे की हालत में हो सकते थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत -दोनों चालक हिरासत में

रविवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि दोनों युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुःखद :-अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहिता की मौत -एक साल पहले हुई थी शादी

मृतक हरि सिंह अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्री दुर्गा और पुत्र वीरेंद्र सिंह को छोड़ गए हैं। वहीं, जोगेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी प्रिया और पुत्र कृष्णा हैं। दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपावली के त्योहार से पहले हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119