उत्तराखंड : सीने में दर्द उठने से हलवाई की मौत -अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
टनकपुर। वृंदावन मिष्ठान भंडार में काम करने वाले एक हलवाई की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय मंगल पांडे पुत्र ठाकुरदास, निवासी होली चौराहा, पीलीभीत के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंगल पांडे रविवार दोपहर दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजन और अन्य लोग उन्हें उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. उमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुकना हो सकता है।
वहीं, कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह धामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत -दीपावली से पहले दो परिवारों में पसरा मातम