UK-200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार -एक ग्रामीण की मौत, दो गंभीर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रानीखेत। रानीखेत के हरड़ा क्षेत्र में काकड़ीघाट-शीतलाखेत मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। काकड़ीघाट में अंत्येष्टि में शामिल होकर गांव लौट रहे तीन लोगों की कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। घटना के बाद मृतक के स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, रानीखेत के हरड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय आनंद राम पुत्र डूंगर राम, कैलाश राम पुत्र चनी राम और किशोर राम पुत्र जीवन राम ताड़ीखेत ब्लॉक के काकड़ीघाट में एक परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। देर शाम तीनों कार संख्या यूके 04-2441 से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान शीतलाखेत रोड पर हरड़ा क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर चालक किशोर राम वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे कार सड़क से नीचे पलटते हुए करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार

अंधेरे में ग्रामीणों ने चलाया बचाव अभियान

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रहरी हरीश राम समेत भवानी राम, गिरीश राम, ओमप्रकाश, सुनील कुमार और ललित मोहन सहित कई ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना एसडीआरएफ की छड़ा इकाई को दी गई। पहाड़ी क्षेत्र में घुप अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव दल तथा ग्रामीणों को खाई तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये

एसडीआरएफ की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू अभियान तेज किया गया। बचाव दल ने तीनों कार सवारों को खाई से निकालने की कार्रवाई की। इस दौरान आनंद राम की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि हुई, जबकि कैलाश राम और किशोर राम गंभीर रूप से घायल मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय

गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर

दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर रानीखेत पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119