UK-मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग

खबर शेयर करें 👉

-दोपहर 1:05 बजे एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे, मेडिकल कॉलेज सभागार में होगा कार्यक्रम

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार, 9 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। इस दौरान वह राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा को अपूरणीय क्षति : राजनाथ सिंह

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12:35 बजे बागेश्वर के डिग्री कॉलेज हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 1:05 बजे उनके हल्द्वानी स्थित एफटीआई हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से वह दोपहर 1:20 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार पहुंचकर प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-हल्द्वानी में वाहन चोर बेखौफ -तीन जगह से दो स्कूटी और बाइक चोरी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:20 से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वह दोपहर 3:20 बजे एफटीआई हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे चुका है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119