UK…1983 में मर चुके व्यक्ति को बना दिया जिंदा वारिस -फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाणपत्र से जमीन का नामांतरण

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। तहसील श्री कैंचीधाम के ग्राम मल्ला निगलाट में भूमि के विरासतन नामांतरण के नाम पर गंभीर फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि वर्ष 1983 में दिवंगत हो चुके व्यक्ति के नाम पर एक फर्जी वारिस ओम प्रकाश दर्शाकर खाता संख्या 08 में उसका नाम दर्ज करा दिया गया। इतना ही नहीं, नामांतरण के महज एक महीने के भीतर संबंधित भूमि को किसी अन्य व्यक्ति के नाम बेच दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुंहबोली बहन बनाकर लिए मकान के कागजात-उसी संपत्ति को 2.58 करोड़ में बेचने का आरोप

मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने ऑनलाइन रजिस्ट्री की जांच की। इसके बाद ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की शिकायत प्रशासन से की। शिकायत पर सुनवाई करते हुए आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल कड़ा संज्ञान लिया।

आयुक्त ने जिलाधिकारी नैनीताल को पूरे भूमि फर्जीवाड़े की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच में फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र की पुष्टि होने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk...पॉक्सो-रेप मामले में हाईकोर्ट का फैसला : विजय बहादुर की 12 साल की सजा घटाकर 10 वर्ष की

मामले में राजस्व अभिलेखों में नामांतरण की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हुए हैं। आयुक्त ने फर्जीवाड़े में संलिप्त पाए जाने वाले संबंधित राजस्व कार्मिकों के खिलाफ सख्त अनुशासनिक कार्रवाई करने को कहा है। इससे राजस्व विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  फॉर्म-6 से SIR की अतिरिक्त घोषणा हटाई -2003 की वोटर लिस्ट में माता-पिता का ब्यौरा देने की बाध्यता खत्म

आयुक्त ने आम जनता से अपनी भूमि से जुड़े राजस्व अभिलेखों की नियमित निगरानी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध प्रविष्टि या नामांतरण सामने आने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119