uk-किशोरी से संबंध बनाने का आरोप, युवक पर मुकदमा -छेड़छाड़ के आरोप में दो अन्य युवक भी नामजद
सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में दो अन्य युवकों को भी नामजद किया गया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि शक्तिफार्म निवासी मयंक शाह ने उनकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा प्रकाश दत्त और मनीष हालदार पर किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-कार के नीचे मिली नवजात ने तोड़ा दम -मां-नानी समेत तीन गिरफ्तार, चर्च के पास छोड़कर भागे थे
ट्रेन में मोबाइल पर तेज आवाज में वीडियो चलाया तो खैर नहीं! -₹1,000 जुर्माना और 6 महीने की जेल का दावा
विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट