uk…बिना मान्यता चल रहे मदरसों पर सरकार की कार्रवाई तेज -देहरादून-हल्द्वानी में तीन मदरसे सील

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश में निर्धारित मान्यता और शैक्षणिक मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले मदरसों के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता संचालित मदरसों पर कार्रवाई करते हुए तीन मदरसों को सील किया गया है।

अल्पसंख्यक मामलों के सचिव डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि देहरादून में तीन मदरसों के संबंध में कार्रवाई की गई। आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया को सील कर दिया गया। वहीं आजाद कॉलोनी, माजरा स्थित मदरसा दार-ए-अरकम और मदरसा दारूल उलूम रहीमिया के प्रबंधकों ने संचालन बंद करने की लिखित अंडरटेकिंग दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk : नानकमत्ता से पिथौरागढ़ स्मैक लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -24.4 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 17 मदरसों को सील किया जा चुका है, जबकि तीन मदरसा प्रबंधकों ने संचालन बंद करने की लिखित सूचना दी है। इस तरह अब तक कुल 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन बंद कराया गया है।

हल्द्वानी में दो मदरसे सील

इसी अभियान के तहत नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भी कार्रवाई की गई। शनि बाजार रोड, गौजाजाली उत्तर स्थित मदरसा जामिया नूरिया बरकाते आमिना तथा इंदिरा नगर, बनभूलपुरा में संचालित एक अन्य बिना मान्यता प्राप्त मदरसे को सील कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-31 साल से अधूरी बंदोबस्ती पर आयुक्त दीपक रावत नाराज -अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

संबंधित मदरसा प्रबंधकों को मान्यता से जुड़े आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई।

नियमों के बिना शिक्षण संस्थान चलाने की अनुमति नहीं : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में किसी भी शिक्षण संस्थान का संचालन निर्धारित नियमों और मान्यता के बिना नहीं होने दिया जाएगा। राज्य में लागू नई व्यवस्था के तहत अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित शैक्षणिक मानकों का पालन कराया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन कर संचालित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119