उत्तराखंड : घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

गरुड़/बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के पचौना गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 37 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार पचौना निवासी बसंत कुमार (37) पुत्र बची राम शनिवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटके मिले। घटना का पता उस समय चला, जब उनकी पत्नी दीपा देवी बच्चों की किताबें लेने पचौना गांव पहुंचीं। घर के दोनों कमरे अंदर से बंद थे। खिड़की से झांकने पर उन्हें बसंत कुमार फंदे से लटके दिखाई दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...सोशल मीडिया की दोस्ती का खौफनाक अंजाम : 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप -मेरठ में आरोपी की तलाश

घबराई दीपा देवी ने तत्काल पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश कोहली को घटना की जानकारी दी। पूर्व प्रधान की सूचना पर कोतवाली प्रभारी कैलाश सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-31 साल से अधूरी बंदोबस्ती पर आयुक्त दीपक रावत नाराज -अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश कोहली ने बताया कि दीपा देवी अपने दोनों बच्चों 12 वर्षीय दिव्यांशु और आठ वर्षीय ध्रुव के साथ गरुड़ में दशानी के पास किराये के मकान में रहती हैं। वहीं बसंत कुमार पचौना गांव में अकेले रह रहे थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि बसंत कुमार पूर्व में मुंबई के एक होटल में काम करते थे, लेकिन कुछ समय से वह घर पर ही रह रहे थे। उनकी मौत के पीछे क्या कारण रहा, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-किशोरी से संबंध बनाने का आरोप, युवक पर मुकदमा -छेड़छाड़ के आरोप में दो अन्य युवक भी नामजद

कोतवाली प्रभारी कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119