UK…धामी सरकार का बड़ा तोहफा : सिर्फ 3 लाख में मिलेगा अपना फ्लैट -रुद्रपुर में तैयार 1872 आधुनिक आवासों की मेगा परियोजना

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत रुद्रपुर के बागवाला क्षेत्र में विकसित की गई राज्य की सबसे बड़ी आवासीय परियोजनाओं में से एक का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को करीब 6 लाख रुपये लागत वाले आधुनिक फ्लैट मात्र 3 लाख रुपये में उपलब्ध कराए जाएंगे।

सचिव आवास एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार की गई यह परियोजना हजारों गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा शीघ्र ही पात्र लाभार्थियों को फ्लैट आवंटित कर चाबियां सौंपी जाएंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लोहे के पुल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

ग्राम बागवाला में लगभग 6.0281 हेक्टेयर भूमि पर विकसित इस परियोजना में कुल 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवास बनाए जा रहे हैं। इनमें से 832 फ्लैट पूरी तरह तैयार हो चुके हैं, जबकि 512 फ्लैटों में अंतिम चरण के कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  27.50 करोड़ से बदलेगा देहरादून आईएसबीटी का चेहरा -कायाकल्प का काम अंतिम चरण में

योजना की सबसे खास बात यह है कि 6 लाख रुपये लागत वाले प्रत्येक फ्लैट के लिए लाभार्थी को केवल 3 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। शेष 3 लाख रुपये की राशि में भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान करेंगी।

करीब 39,220 वर्गमीटर निर्माण क्षेत्रफल वाली इस आधुनिक आवासीय कॉलोनी में कुल 23 बहुमंजिला आवासीय ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रत्येक फ्लैट में एक बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचन, टॉयलेट, बाथरूम और बरामदा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में तालाब में डूबी बच्ची की मौत -खेलते-खेलते हुई लापता, चप्पल मिलने पर चला पता

पात्र लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ कम्प्यूटर आधारित रैंडमाइजेशन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। सरकार का दावा है कि यह परियोजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव लाने वाली साबित होगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119