उत्तराखंड…ओवरलोडिंग पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, चेकिंग में 3 ट्रक सीज
लालकुआं। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी अर्जुन नाथ गोस्वामी हल्दूचौड़ के नेतृत्व में कोतवाली लालकुआं पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
गुरुवार 25 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन ट्रकों को निर्धारित क्षमता से अधिक वजन ढोते हुए पकड़ा। जांच में वाहनों के ओवरलोड पाए जाने पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रकों को सीज कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाने के साथ-साथ सड़कों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से निर्धारित मानकों के अनुसार ही माल परिवहन करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : बीएएमएस की रिक्त सीटों पर केंद्रीय काउंसिलिंग कल से -जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट uau.ac.in पर उपलब्ध
uttarakhand-फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र से MBBS में दाखिला -दो गिरफ्तार
उत्तराखंड : सिम बॉक्स के जरिए अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज का खुलासा -एक गिरफ्तार