UK…लंबे समय से फरार वारंटी पर हल्दूचौड़ पुलिस का शिकंजा -ऑपरेशन प्रहार के तहत एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-रास्ता भटककर भारत पहुंचे नेपाली नाबालिग भाई -पुलिस ने कराया परिजनों से मिलाने का इंतजाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद नैनीताल में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भूपाल राम टम्टा पुत्र शेर राम टम्टा, निवासी खड़कपुर, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, लालकुआं, नैनीताल को गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत -आत्मघाती कदम के कारणों का पता नहीं

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम ने तलाश कर उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में बारिश का कहर : चंपावत में तड़के से बरसात -बागेश्वर में सरयू उफान पर, 12वीं तक स्कूल बंद

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, थाना लालकुआं
2. कांस्टेबल गुरमेज सिंह

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119