उत्तराखंड में बारिश का कहर : चंपावत में तड़के से बरसात -बागेश्वर में सरयू उफान पर, 12वीं तक स्कूल बंद

खबर शेयर करें 👉

चंपावत/बागेश्वर। उत्तराखंड में मानसून के तल्ख तेवर जारी हैं। मौसम विभाग के ओरेंज अलर्ट के बीच चंपावत में सोमवार तड़के करीब चार बजे से बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से लगातार मौसम अलर्ट जारी होने के बाद सोमवार को बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। बारिश के चलते मौसम में हल्की ठंड भी महसूस की जा रही है। वहीं, काशीपुर में भी सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

बागेश्वर में मूसलाधार बारिश, कपकोट में सबसे ज्यादा वर्षा

बागेश्वर जिले में सोमवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार जिले में औसतन 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कपकोट तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 34 मिलीमीटर, बागेश्वर में 13 मिलीमीटर और गरुड़ में 7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से अभी नीचे

लगातार बारिश के चलते बागेश्वर की नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़कर 866.90 मीटर पहुंच गया है और इसमें लगातार बढ़ोतरी का रुझान बना हुआ है। हालांकि, सरयू नदी अभी 869.70 मीटर के चेतावनी स्तर और 870.60 मीटर के खतरे के निशान से नीचे बह रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण

दूसरी ओर, गोमती नदी का जलस्तर 863.55 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। गरुड़ स्थित बैजनाथ बैराज में पोंड लेवल 1113.20 मीटर दर्ज किया गया है। बैराज से 949.72 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

बागेश्वर में 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

भारी बारिश की चेतावनी और मौसम के बिगड़ते तेवरों को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सोमवार को जिले के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खीर गंगा फ्लैश फ्लड का खुलासा: 1,700 मीटर नीचे गिरा भारी मलबा बना तबाही की तेज धारा

प्रशासन ने नदी किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119