UK…लक्सर-पुरकाजी रोड पर भीषण हादसा -एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन गंभीर

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। लक्सर-पुरकाजी रोड पर भैंसली वाला गांव के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले का एक परिवार लक्सर की श्रीराम कॉलोनी में रिश्तेदार के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। समारोह के बाद परिवार के सात सदस्य स्कॉर्पियो से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। इसी दौरान भैंसली वाला गांव के पास स्कॉर्पियो की सामने से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...कठपुल पार करते समय नदी में गिरी आठ वर्षीय छात्रा -तेज बहाव में बहने से मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में 50 वर्षीय आदेश, उनकी 35 वर्षीय बहन निशा, 37 वर्षीय बहन राखी और आदेश की 12 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, आदेश की पत्नी, उनकी बुजुर्ग मां और छह वर्षीय छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-इलाज के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों का निजी अस्पताल में हंगामा

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत नौदा में किसान गोष्ठी, 60 किसानों ने लिया हिस्सा

उधर, हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लक्सर-पुरकाजी रोड पर मिट्टी से भरे डंपर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भारी वाहनों की नियमित जांच, गति पर नियंत्रण और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश के साथ हादसे के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119