UK…कठपुल पार करते समय नदी में गिरी आठ वर्षीय छात्रा -तेज बहाव में बहने से मौत
बागेश्वर। स्कूल से घर लौट रही आठ वर्षीय छात्रा की पुंगर नदी में गिरने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर शाम बालीघाट-दोफाड़ मोटर मार्ग के मध्य तिलाड़ी के पास हुआ। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से छात्रा का शव नदी से बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलाड़ी निवासी चंदन कुमार की आठ वर्षीय बेटी गुड्डी जीआईसी करुली में कक्षा एक में पढ़ती थी। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह स्कूल से घर लौट रही थी। घर जाने के लिए उसे सड़क और घर के बीच पुंगर नदी पर बने कठपुल को पार करना था।
बताया गया कि कठपुल पार करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरी। नदी का बहाव तेज होने के कारण वह पानी में बह गई। छात्रा को नदी में गिरते देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ नदी में खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद छात्रा का शव तिलाड़ी के समीप नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार चंदन कुमार की तीन बेटियां हैं और गुड्डी दूसरे नंबर की बेटी थी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK…लक्सर-पुरकाजी रोड पर भीषण हादसा -एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन गंभीर
UKnews-इलाज के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों का निजी अस्पताल में हंगामा
UK…शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे को जमानत नहीं, कोर्ट ने खारिज की अर्जी