UK-रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी -तीन युवक हिरासत में

खबर शेयर करें 👉

-छात्रसंघ चुनाव को लेकर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

रामनगर। डिग्री कॉलेज रामनगर के प्रधानाचार्य को तेल डालकर आग लगाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रधानाचार्य को धमकी देने की बात सामने आई है। मामले में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 319/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 224 और 351(1) में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से मचा हड़कंप, कई वाहनों के शीशे टूटने की सूचना

पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को डिग्री कॉलेज रामनगर में शासन के निर्देश पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नैनीताल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल होने वाले थे। अभियान का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण करना था।

कार्रवाई नहीं होने पर आग लगाने की धमकी देने का आरोप

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में खनिज वाहन स्वामियों को बड़ी राहत -ई-रवन्ना की अवधि खत्म होने पर भी मिल सकेगी राहत

कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन युवक पूर्व छात्रसंघ चुनाव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान युवकों ने अगले दिन सुबह 10:30 बजे एकत्र होकर ज्ञापन देने और कार्रवाई नहीं होने पर प्रधानाचार्य पर तेल डालकर आग लगाने की धमकी दी।

तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली रामनगर में मुकदमा दर्ज कराया। नामजद आरोपियों में अनस पुत्र जुल्फकार सिद्दीकी (21), निवासी शक्तिनगर पूछड़ी, रामनगर; कल्पित बिष्ट पुत्र त्रिलोक सिंह बिष्ट (26), निवासी किशनपुर छोई, रामनगर; और सानिब सिद्दीकी पुत्र अजीम (24), निवासी टांडा, रामनगर शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-खुर्पाताल में 40 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन किया, हालत गंभीर

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नैनीताल पुलिस ने कहा कि लोक सेवकों को धमकी देने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119