UK-हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से मचा हड़कंप, कई वाहनों के शीशे टूटने की सूचना

खबर शेयर करें 👉

–अचानक आसमान से गिरे बड़े-बड़े ओले, जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे लोग

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि से लोगों में हड़कंप मच गया। आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने के कारण सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ओलावृष्टि की चपेट में आने से कई वाहनों के शीशे टूटने की सूचना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, 12 कमरे और बेसमेंट सील

अचानक बदले मौसम और तेज ओलावृष्टि ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। सड़क पर मौजूद लोग बड़े-बड़े ओलों से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई लोगों ने दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर पहुंचकर खुद को बचाने की कोशिश की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गुफाताल के कायाकल्प को शासन सक्रिय -डीएम अल्मोड़ा को डीपीआर तैयार करने के निर्देश

तेज ओलावृष्टि से वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से लोग सहम गए और कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में मौसम के अचानक बदले मिजाज को लेकर चर्चा रही। वाहनों को हुए नुकसान और अन्य प्रभावों की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119