हल्द्वानी में रेंटल बाइक-स्कूटी पर पुलिस का शिकंजा -72 वाहन सीज
–पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहन अब स्वामी या अधिकृत चालक ही चला सकेंगे, पर्यटकों को चालक के साथ मिलेगी सुविधा
हल्द्वानी। जिले में पीली नंबर प्लेट वाली किराये की बाइक और स्कूटी के संचालन को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अब इन वाहनों को वाहन स्वामी या उनकी ओर से आधिकारिक रूप से नियुक्त चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति नहीं चला सकेगा। पर्यटकों को किराये पर बाइक या स्कूटी लेने पर चालक के साथ ही सफर करना होगा।
पुलिस के अनुसार, जिले में कई वाहन स्वामी नियमों की अनदेखी कर अपनी पीली नंबर प्लेट वाली बाइक और स्कूटी पर्यटकों को किराये पर दे रहे थे। जांच में एक ही व्यक्ति के नाम पर चार से पांच तक वाहन पंजीकृत होने के मामले भी सामने आए। इन वाहनों को पर्यटकों को ऊंची कीमत पर किराये पर दिए जाने की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान परमिट की शर्तों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। बुधवार शाम से शुरू हुए अभियान के तहत बृहस्पतिवार तक 72 टैक्सी बाइक और स्कूटी सीज की जा चुकी थीं। वहीं, 258 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 47 हजार रुपये के नकद चालान किए गए।
पुलिस की इस कार्रवाई से रेंटल बाइक और स्कूटी संचालकों में हलचल है। अभियान के जरिए परमिट नियमों का पालन सुनिश्चित करने और अनियमित तरीके से किराये पर चलाए जा रहे वाहनों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से मचा हड़कंप, कई वाहनों के शीशे टूटने की सूचना
UK-नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार लोग जिला बदर, 94 पर हुई कार्रवाई