UK…खुशियों से भरा घर पलभर में उजड़ा : खटीमा के चुफाल परिवार की एक साथ उठीं चार अर्थियां, शारदा घाट पर नम हुई हर आंख

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल जिले के भवाली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने खटीमा क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। अमाऊं निवासी चुफाल परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद शुक्रवार को जब एक ही घर से चार अर्थियां एक साथ उठीं तो हर आंख नम हो गई और पूरा माहौल गमगीन हो उठा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

अमाऊं स्थित अलक्ष्या स्कूल के पास रहने वाले भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल, पुत्र वासु चुफाल और रावी का शुक्रवार को बनबसा शारदा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। भवाली में कार के गहरी खाई में गिरने से चारों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

शुक्रवार तड़के जैसे ही चारों के पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचे, पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की आंखें भी भर आईं। एक ही परिवार की चार अर्थियां एक साथ उठने का मंजर इतना दर्दनाक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

बनबसा स्थित शारदा घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार, मित्र और परिचित मौजूद रहे। शोकाकुल माहौल में लोगों ने नम आंखों से परिवार को अंतिम विदाई दी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119