उत्तराखंड…रुद्रपुर में महिला दुकानदार से लूट -विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। हनुमान मंदिर ढाल पर स्थित पान की दुकान में घुसे अज्ञात ट्रक चालक ने महिला दुकानदार के गल्ले से हजारों रुपये की नकदी और सामान लूट लिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और बाद में तेज रफ्तार ट्रक लेकर फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...कोर्ट फीस के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा भारी --सिविल कोर्ट का नायब नाजिर 3,500 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार आजाद नगर वार्ड-2 ट्रांजिट कैंप निवासी श्रीमती रेखा मालाकार पत्नी श्यामपद मालाकार हनुमान धाम स्थित ढाल पर पान की दुकान चलाती हैं। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मई की रात करीब 12 बजे वह दुकान में सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक चालक दुकान में घुस आया और सामान उठाने लगा।

आवाज होने पर जब रेखा की आंख खुली तो आरोपी गल्ले से करीब 15,500 रुपये की नकदी और सिगरेट की डिब्बियां निकाल चुका था। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की तो ट्रक चालक ने सड़क पर चल रहे लोगों को भी कुचलने की नीयत से तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119