UK…जंगल की आग ने निगला स्कूल : पश्यां में प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र जलकर राख
ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा पश्यां के तोक बेडूखेत में शुक्रवार को जंगल की भीषण आग ने प्राथमिक विद्यालय भवन और आंगनबाड़ी केंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों भवन पूरी तरह जलकर राख हो गए। हालांकि विद्यालय पिछले एक-दो वर्षों से बंद चल रहा था, लेकिन भवन के अंदर रखा फर्नीचर और अन्य सामान भी आग में स्वाहा हो गया।
आग की लपटों से ग्रामीणों द्वारा मवेशियों के लिए जमा किए गए घास के लूटों को भी भारी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने घंटों तक आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगल में लगी आग बुझाने में जुट गई।
गांव की पूर्व प्रधान गीता देवी ने बताया कि स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र कई वर्षों से बंद थे, लेकिन भवन अच्छी स्थिति में थे। जंगल की आग ने दोनों इमारतों को पूरी तरह तबाह कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से बंद पड़े स्कूल भवनों को ग्राम सभाओं को सौंपने की मांग तेज कर दी है। ओखलकांडा प्रधान संगठन अध्यक्ष मदन परगाई ने कहा कि छात्र संख्या कम होने के कारण गांवों के कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि उनके भवन उपयोग योग्य स्थिति में हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे भवन ग्राम सभाओं को दिए जाएं ताकि उनका उपयोग सार्वजनिक और सामाजिक कार्यों में किया जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल