Uk..बाल कटवाने निकले तीन नाबालिग बच्चे लापता -भीमताल से हल्द्वानी तक मचा हड़कंप, तलाश में जुटीं पुलिस की तीन टीमें
भीमताल। नगर के मल्लीताल गोरखपुर क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। रविवार को बाल कटवाने जाने की बात कहकर घर से निकले तीनों बच्चे देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन परेशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर बच्चों की तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मल्लीताल गोरखपुर निवासी कार्तिक थापा, धैर्य थापा और आयुष थापा रविवार को घर से बाल कटवाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद तीनों का कोई पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम करीब चार से पांच बजे के बीच बच्चों को हल्द्वानी के तिकोनिया क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली है।
तीनों बच्चों के लापता होने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर उन्हें तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्काल तीन टीमें गठित कर खोजबीन शुरू कर दी है। हल्द्वानी, रामनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की तलाश की जा रही है। पुलिस संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ ही उनके आने-जाने के संभावित रास्तों का भी पता लगा रही है।
पुलिस की आमजन से अपील, जानकारी मिलते ही दें सूचना
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को कार्तिक थापा, धैर्य थापा और आयुष थापा के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा कोतवाली पुलिस को सूचना दें। पुलिस का प्रयास है कि तीनों बच्चों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



नानकमत्ता विधानसभा सीट से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा ने पेश की दावेदारी
नैनीताल पुलिस का स्कूली वाहनों और यात्री बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान -सुरक्षा मानकों की हो रही सघन जांच