उत्तराखंड : बच्ची के रोने पर पति की फटकार से आहत विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान
अल्मोड़ा। ताकुला क्षेत्र के कोट्यूड़ा गांव के तोक कोसिलधार में बच्ची के रोने पर पति की फटकार से आहत होकर 23 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की है। 23 वर्षीय पूजा घर के बाहर बैठी थी, जबकि उसकी दस माह की बेटी कमरे में सो रही थी। इसी दौरान बच्ची जागकर रोने लगी। आवाज सुनकर पूजा का पति दिनेश कुमार बच्ची को गोद में लेकर बाहर आया और बच्ची का ध्यान नहीं रखने को लेकर पूजा को टोक दिया। बताया जा रहा है कि पति की इस बात से आहत होकर पूजा कमरे के अंदर चली गई और दरवाजा बंद कर लिया।
इसके बाद दिनेश बच्ची को लेकर पुराने घर की ओर चला गया। काफी देर तक पूजा के कमरे से बाहर नहीं आने पर उसकी सास ने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर सास ने खिड़की से झांककर देखा तो पूजा का शव कमरे में डंडे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर ताकुला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ताकुला चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतका का पति दिनेश कुमार लखनऊ में नौकरी करता है और दीपावली की छुट्टियों में घर आया हुआ था। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


uttarakhand-साइबर ठगों ने तीन लोगों के खातों से उड़ाए 4.06 लाख रुपये
Uk..बाल कटवाने निकले तीन नाबालिग बच्चे लापता -भीमताल से हल्द्वानी तक मचा हड़कंप, तलाश में जुटीं पुलिस की तीन टीमें
नानकमत्ता विधानसभा सीट से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा ने पेश की दावेदारी